शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

फाल्गुन विश्व २९ अगस्त से साप्ताहिक

पाठकों आप सभी का हृदय से आभार कि आपने धैर्य बनाए रखा और फाल्गुन विश्व को अवसर दिया कि हम आपसे निरंतर रूबरू होने के लिए जरूरी तैयारियों को अंजाम दे सकें. स्नेही जनों, २९ अगस्त से पत्रिका फाल्गुन विश्व पुनश्च आप पाठकों के पास होगी और अब हर बुधवार आपके पास पहुँच जायेगी. साप्ताहिक स्वरुप में भी पत्रिका प्रतिबद्धता और सरोकार के अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी. पत्रिका का घोष-वाक्य है, 'समय-सत्ता-समाज से संवाद.' पत्रिकाएं यही तो करती हैं, अपने पाठकों के साथ संवाद. फाल्गुन विश्व पाठकों के जरिए अपने समय, अपने समाज, अपनी सत्ता से सतत संवाद साधेगी, ताकि कोई सवाल, बेजवाब रहकर, हमारे आने वाले कल को हमसे और दूर न भगाए...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें